नए साल का जश्न सबसे पहले पूरी दुनिया में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में देखा गया । यहां नए साल का जश्न शुरू हो गया है। यहां के स्काई टावर पर रंगीन आतिशबाजी के साथ 2021 का स्वागत किया गया। ऑकलैंड दुनिया का इकलौता बड़ा शहर है, जहां नए साल की शुरुआत बिना किसी पाबंदी के हुई है।
नया साल कोरोना की दहशत के बीच कुछ ज्यादा उम्मीदें लेकर आ रहा है। कई देशों में जश्न की तैयारी है, लेकिन बंदिशों के साथ। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के नजदीक टोंगा आइलैंड पर नए साल ने दस्तक दी। दुनिया के स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से माना जाता है कि यहीं सबसे पहले रात के 12 बजते हैं।
अमेरिका के पास हॉलैंड और बेकर आइलैंड्स पर सबसे आखिरी में (भारतीय समयानुसार 1 जनवरी शाम 5:30 बजे) नए साल का सूरज पहुंचता है। हालांकि, यह ऐसा इलाका है जहां कोई आबादी नहीं रहती। महामारी के बीच कहां कैसे नए साल का स्वागत होगा, हम आपको बता रहे हैं।
वहीं, आस्ट्रेलिया भी नए साल की आतिशबाजी के लिए मशहूर है। 31 दिसंबर की दोपहर से सिडनी के हार्बर ब्रिज पर फेरी रेस, म्यूजिकल इवेंट्स और सैन्य प्रदर्शनों के प्रोग्राम न्यू ईयर का हिस्सा होते हैं। इस साल भी ये हो रहे हैं, लेकिन कोरोना के कारण यहां लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है। सिडनी के लोग इसे लाइव देख सकेंगे।
न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है, जहां नया साल सबसे पहले दस्तक देता है। भारत में जब शाम के तकरीबन 4:30 बजे, तब न्यूजीलैंड में रात के 12 बज गए। नए साल का सबसे पहला बड़ा इवेंट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मनाया जा रहा है। यहां के स्काई टावर पर पांच मिनट की आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
Happy New Year New Zealand! Auckland welcomes in 2021 with fireworks #GoodBye2020 pic.twitter.com/BEH9IOuqX3
— The Sun (@TheSun) December 31, 2020
Get the latest update about Truecoopnmews, check out more about paris, london, New zeland & moscow
Like us on Facebook or follow us on Twitter for more updates.