चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का ऑक्शन जारी है। इस दौरान क्रिस मौरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बिके। क्रिस मौरिस के बाद ग्लेन मैक्सवेल पर भी जमकर धनवर्षा हुई। विदेशी क्रिकेटरों की बात करें तो स्टीव स्मिथ 2.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। मोईन अली 7 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए। शिवम दुबे को 4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे। वहीं पियुष चावला को मुंबई इंडियन ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
जानें कौन कितने में बिका-
-जीब उर रहमान 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए हैं। मुजीब अनसोल्ड रहे।
- 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ आदिल राशिद अनसोल्ड रहे। राहुल शर्मा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
-दिल्ली कैपिटल्स ने उमेश यादव को 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
- 5 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर नाइल को खरीदा।
-1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नाथन कूल्टर नाइल पर बोली लगना शुरू हो चुकी है।
-14 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने झाय रिचर्ड्सन को खरीदा।
-जाॅय रिचर्ड्सन की बोली 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।
-1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। बेस प्राइस में ही मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे।
-एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 3.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने को खरीदा।
-कुसल परेरा 50 लाख के बेस प्राइस के साथ और 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहे।
- ब्रेक के बाद ग्लेन फिलिप्स की बोली लग रही है। फिलिप्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। फिलिप्स पर किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह अनसोल्ड रहे। एलेक्स कैरी 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
-आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले क्रिस मौरिस ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवी 16 करोड़ रुपये के फिगर के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
Get the latest update about ipl auction, check out more about punjab kings, harbhajan singh, chennai & csk
Like us on Facebook or follow us on Twitter for more updates.