जालंधर की गीता कालोनी में बुधवार देर शाम युवक ने एक लड़की के घर जाकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी काशी नगर, भार्गव कैंप के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़के के भाई, पिता व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्यार में अंधे हुए व्यक्ति ने ऐसा कारनामा किया है कि हर कोई इस कारनामे को देखकर हैरान है। एक तरफ प्यार में अंधे हुए व्यक्ति का तलाक का केस चल रहा है, वहीं दूसरी सरस प्रेम प्रसंग भी चल रहा था उसी प्रेम प्रसंग के चलते गीता कॉलोनी में रहती अपनी प्रेमिका के घर जाकर व्यक्ति ने आग लगा ली। जिसके बाद आग से झुलसे व्यक्ति की आज सिविल अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। अब आपको उस व्यक्ति की पूरी कहानी बताते हैं, व्यक्ति ने अपने आप को प्रेमिका के घर जाकर आग क्यों लगाई।
थाना भार्गव कैंप के एसएचओ भगवान सिंह भुल्लर ने बताया दीपक कुमार की एक लड़की से दोस्ती थी। कल वह उक्त लड़की के घर गया, जहां उसने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल दाखिल करवाया। अस्पताल में ईलाज दौरान वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन लड़के वालों ने दीपक को काफी धमकाया, जिसके बाद उसने ये कदम उठा लिया।
थाना भार्गव कैंप के एसएचओ भगवंत कुमार ने बताया कि मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह खुदकुशी करने की बात कर रहा है। पुलिस ने दीपक की मां के बयानों पर केस दर्ज किया है। उसकी मां ने लड़की के परिवार वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
Get the latest update about boyfriend burn, check out more about girlfriend, truescoop news & Truescoop Hindi
Like us on Facebook or follow us on Twitter for more updates.