चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 14वां सीजन का आक्शन जारी है। आईपीएल इस साल अप्रैल में खेला जाना है। आईपीएल के 14वें सीजन में 292 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। इन खिलाड़ियों में इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी दर्ज है। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है और वह पहली बार नीलामी में उतरेंगे। अर्जुन ने नीलामी से पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन आईपीएल की बोली से पहले ही सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
अर्जुन जिम में मुंबई इंडियंस की जर्सी में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल के 13वें सीजन में अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) भी गए थे। अर्जुन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे। कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच यूएई में खेला गया था और मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।
हाल में अर्जुन ने 73वें पुलिस शील्ड टूर्नामेंट में 23 गेंद पर 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के जड़े थे। अर्जुन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। अर्जुन 21 साल के हैं और इसी साल सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के साथ उन्होंने सीनियर टीम में जगह बनाई।
Arjun Tendulkar is already sold to @RCBTweets
— 👑 (@viratian18183) February 18, 2021
I mean sachin baby 😂😂😂 pic.twitter.com/60fM1OFrhg
Get the latest update about IPL 2021, check out more about mumbai indians, IPK 2021 auction, Truescoop & arjun tendulkar
Like us on Facebook or follow us on Twitter for more updates.