एक्ट्रेस किरण खेर (Kirren Kher) की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड में हलचल मची है। कई बड़ी हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है।
अनुपम खेर का ट्वीट
इस बीच मशहूर बॉलीवुड एक्टर और किरण खेर के पति अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट कर हेल्थ अपडेट जारी किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने ये इसलिए लिख रहा हूं कि कोई अफवाह ना फैले। सिकंदर और मैं यह बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है उससे पीड़ित है। किरण का इलाज चल रहा है। हमे पूरा भरोसा है कि वह इस बीमारी से लड़कर मजबूती से बाहर आएंगी।'
बीजेपी नेता ने दी जानकारी
चंडीगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने बुधवार को प्रेस कॉनफ्रेंस में बताया था कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। सूद ने कहा कि पिछले साल ही उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चल गया था। 68 साल की अभिनेत्री का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Get the latest update about actor kirron kher, check out more about anupam kher wife kirran kher, blood cancer, Kirron kher heath update & kiran kher
Like us on Facebook or follow us on Twitter for more updates.